महाराणा उदयसिंह द्वितीय की 502वीं जयन्ती मनाई
उदयपुर, 25 सितम्बर 2023 । महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मेवाड़ के 53वें एकलिंग दीवान महाराणा उदयसिंह जी की 502वीं जयंती मनाई गई। महाराणा उदयसिंह जी का जन्म वि.सं.1578, भाद्रपद शुल्क एकादशी (ई.सं. 1521) को हुआ था। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में मंत्रोच्चारण के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व…
